शिकागो - अमरीका के शिकागो में 164 स्काइडाइवर्ज ने 386 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आसमान में अब तक का सबसे बड़े वर्टिकल फॉर्मेशन का रिकार्ड बनाया है। डाइवर्ज ने इस वर्टिकल फॉर्मेशन में आसमान में बड़े फूल का आकार बनाया। इससे पहले, 2012 में 138 स्काइडाइवर्ज ने ये रिकार्ड बनाया था। रिकार्ड को तोडऩे के लिए इस इंटरनेशनल टीम ने 13 बार कोशिश की थी। इस वर्ल्ड रिकार्ड का वीडियो भी बनाया गया है। वर्टिकल फॉर्मेशन के बाद कुछ ही सेकंड में फॉर्मेशन तोड़ते हुए स्काइडाइवर्ज पैराशूट की मदद से धरती पर आ गए।
इस नजारे को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। इस प्रोग्राम के एक आर्गेनाइजर रूक नेल्सन ने बताया कि टीम के स्काइडाइवर्ज को स्पेन, आस्ट्रेलिया और अमरीका से सिलेक्ट किया गया था। सात एयरक्राफ्ट की मदद से स्काइडाइवर्ज ने छलांग लगाई। इसके लिए सही समय, जगह और एल्टीट्यूड का ध्यान रखना जरूरी था। डाइवर्ज ने 19700 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। फेडरेशन एयरोनॉटिक इंटरनेशनल के तीन जजों ने टीम का वीडियो देखने के बाद इसे न्यू वर्ल्ड रिकार्ड करार दिया।