सिंगापुर - सिंगापुर में दक्षिण कोरियाई नागरिक की जान बचाने वाले 16 लोगों में शामिल 33 वर्षीय भारतीय सॉफ्टवेयर इंजिनियर को सम्मानित किया गया। दक्षिण कोरियाई नागरिक किम सियोंग मो एक ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गए थे, जिन्हें इन लोगों ने बचाया। तमिलनाडु में कांचीपुरम के आसिफ इकबाल 23 जुलाई को ऑफिस हिफलक्स इनोवेशन सेंटर के पास लंच के लिए बाहर आए थे। उन्होंने ट्रक के नीचे से किम को बाहर निकाला। जिसके बदले में सरकार उन्हें सम्मानित कर रही हैं। उनके गृह नगर में भी खुशी का महौल हैं।