इस्लामाबाद - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विभिन्न जेलों में बुधवार सुबह आठ लोगों को फांसी दे दी गई। पंजाब की अटक जेल में जिन तीन लोगों को फांसी दी गई, उनमें पिता आफताब अहमद तथा उसका बेटा मोहम्मद उस्माना शामिल हैं। दोनों अटक में दोहरी हत्या के दोषी पाए गए। सरगोधा जेल में मोहम्मद नवाज को फांसी दी गई, जो हत्या का आरोपी था। मुजफ्फरगढ़ के नैय्यर अव्वाद को मुल्तान के सेंट्रल जेल में फांसी दी गई। गुल्फान नामक व्यक्ति को सेंट्रल जेल, गुजरात में फांसी दी गई। अहमद्दीन को झांग जेल में फांसी दी गई।