मोक्सिको - सिटी मोक्सिको के गूरेरो इगुआला राज्य से लापता 43 कॉलेज छात्रों की तलाश के दौरान पिछले 10 महीनों में कम से कम 60 गुप्त कब्रों से 129 शव बरामद किये गये हैं। मोह्नक्सकों के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि किसी भी शव का संबंध उन युवकों से नहीं है और अधिकारियों को यह विश्वास है कि इनमें से कोई भी शव छात्रों का नहीं होगा। ये छात्र २६ सितंबर को इगुआला शहर में पुलिस के साथ संघर्ष के बाद लापता हो गए थे।
अभियोजन पक्ष ने बताया कि ये छात्र एक मादक पदार्थ गिरोह के संपर्क में आए थे जिसने उनकी हत्या कर दी और उनके शवों को जला दिया, जिसके कारण इस मामले ने गूरेरो और मोह्नक्सको के अन्य राज्यों में मादक पदार्थों को लेकर होने वाली हिंसाओं में बड़ी संख्या में लापता हुए लोगों की ओर ध्यान खींचा। अपनी रिपोर्ट में अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने बताया कि अत्तूबर से मई तक मिले शवों और कब्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है। गौरतलब है कि इगुआला में छात्रों और पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद लापता हुए 43 युवकों के संबंध में संघीय अधिकारियों की जांच शुरू होने के बाद इन अज्ञात कब्रों पता चला।
इस झड़प में छह लोगों की मौत की पुाह्नष्ट हुई थी। समूचे मोक्सिको में 10000 से अधिक लोगों का नाम गुमशुदगी की सूची में शामिल है और गूरेरो में भी कई लोग लापता हैं। यह राज्य मुख्य तौर पर अफीम का उत्पादक है, जिसके कारण यहां कई मादक पदार्थ गिरोह इलाके और तस्करी मार्गों को लेकर लड़ते रहे हैं। सरकार ने बताया कि 43 छात्रों के मादक पदार्थ कारोबार में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गलती से विरोधी गिरोह का समझ लिया गया था।