चण्डीगढ़, 27 फरवरी : पंजाब सरकार द्वारा एक अहम निर्णय द्वारा सर्दिये की छुटिटया मौसम को ध्यान में रखते हुये करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आम तौर पर सर्दियों की छुटिटया पिछले लम्बे समय से 25 से 31 दिंसबर तक की जाती है जबकि कडाके की सर्दी का समय जनवरी का पहला सप्ताह होता है उन्होने कहा कि अब यह निर्णय किया गया है कि सर्दियों की छुटिटया 25 दिसंबर से की जाए बल्कि इन छुटिटयों को करने से पहले यह विचारा जाए कि यह सात दिन की छुटिटयां सर्दी पडने के हिसाब से की जाएगी। इस संबधी प्रति वर्ष विचार करने के बाद ही फैसला किया जाएगा।