चण्डीगढ़, 27 फरवरी : पंजाब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अध्यापकों को चाईल्ड केयर लीव देने संबधी 15 दिनों की अवधि तक डी पी आई (सैकेडरी शिक्षा) के स्तर पर दी जाएगी। एक महीने की अवधि तक अवकाश सचिव स्कूल शिक्षा के स्तर पर और तीन महीने की छुटटी शिक्षा मंत्री के स्तर पर और तीन महीने से अधिक की छुटटी मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा स्वीकृत की जाएगी।