चण्डीगढ़, 27 फरवरी : राज्य सरकार द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय में रिक्त पडे सीनियर सहायक के पद तरक्की द्वारा भरने का निर्णय किया गया हे।
इस संबधी जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों पर पदोन्नतियां करने से पहले पंजाब सिविल सचिवालय में कार्य कर रहे जूनियर सहायक/सीनियर क्लर्क/क्लर्क जो सीनियर सहायक पद के लिए क्लर्क के रूप में पांच साल का अनुभव रखते है, बतौर सीनियर सहायक पदोन्नति के लिए आवेदन के मांग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि जूनियर सहायक/सीनियर क्लर्क/क्लर्क जिनको दो वर्षो के लिए सीनियर सहायक की पदोन्नति से डी बार किया हुआ है और उनको दो वर्ष पूरे हो चुके है वह भी पदोन्नति लेने के लिए अपना आवेदन पत्र भेज सकते हे। प्रवक्ता ने बताया कि संबधित कर्मचारी अपना आवेदन पत्र सचिवालय प्रशासन (अमला 1 शाखा)को भेजे और यदि संबधित कर्मचारी द्वारा निश्चित समय मे सूचना नही भेजी जाती तो यह समझा जाएगा कि वह पदोन्नति नही लेना चाहता। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सिविल सचिवालय के समूह सचिव/विशेष सचिव/निजी सचिव टू मुख्यमंत्री ,पंजाब ,सुपरिडैंट ग्रेड 1 और सुपरिडैंट ग्रेड 1 (एक्स काडर पंजाब भवन, नई दिल्ली) को उपरोक्त विषय पर आदेश दिये गये है।