चण्डीगढ़, 27 फरवरी : पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा 21 फरवरी को जे ई टी की परीक्षा संबधी मोक टेस्ट लिया गया जिसमें रिकार्ड 40 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब स्थित बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त सभी बहुतकनीकी कालेजों में दो सैंशनों मे यह टेस्ट लिया गया उन्होने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को उत्साहित करने के लिए उठाए गये कदमों तहत 40 हजार विद्यार्थियों ने मोक टेस्ट में भाग लिया बोर्ड द्वारा यह परीक्षा निशुल्क ली गई थी।
उन्होने बताया कि जे ई टी की मुख्य परीक्षा 7 अप्रैल 2013 को करवाई जा रही है। इसलिए विद्यार्थियों को आन लाईन फार्म भरने की भी सुविधा दी गई। विद्यार्थी इसके लिए आवेदन फार्म जिला शिक्षा अधिकारियों, सुविधा क ेन्द्रों और मान्यता प्राप्त बहुतकनीकी कालेजों से भी प्राप्त कर सकते है।