चण्डीगढ़, 27 फरवरी : पंजाब के एन आर आई आयोग ने मलेशिया में मारे गये पंजाबी नवयुवक का शव भारत लाने संबधी विदेशी मामले मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है।
एन आर आई आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लेबर कालोनी अमृतसर का निवासी नवयुवक सन्नी ढाई वर्ष पहले मलेशिया में रोजगार के लिए गया था। पंरतु 13 फरवरी 2013 को उसका वहां निधन हो गया प्रवक्ता ने आगे बताया कि मृतक के अमृतसर में रह रहे परिवार द्वारा सन्नी का शव भारत लाने के लिए कवालालमपुर(मलेशिया)में भारतीय हाई कमीशनर और दिल्ली में मलेशिया के हाई कमीशनर के साथ संपर्क किया गया जिन्होने परिवार को कहा कि सन्नी का शव पोस्टमार्टम के बाद ही भारत भेजा जा सकता है जिसके लिए कम से कम 2 सप्ताह का समय लगेगा उन्होने कहा कि आयोग ने विदेशी मामलों संबधी मंत्रालय से आठ मार्च 2013 तक इस सारे मामले संबधी की कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी है।