चित्राल - पिछले दो-तीन दिनों हो रही तेज वर्षा के कारण उत्तरी पाकिस्तान में बाढ़ आ गई हैं जिसके कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ आने से शनिवार को 25 और लोगों की जान जाने चली गई, जिससे बारिश के इस मौसम में मरने वालों की संख्या बढक़र 50 हो गई है। पुलिस ने बताया कि बचावकर्ताओं ने चित्राल जिले से 32 और शव बरामद किए हैं।
पिछले दो दिनों से हो रही बरसात के चलते यह जिला बाढ़ के पानी से घिर गया है तथा कई पुल एवं सड़वें पानी में बह गए और साथ ही आसपास के कई इलाकों का संपर्व जिला मुख्यालय से कट गया है। जिले का मोर काहू इलाका बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है जहां करीब सात गांव पानी में बह गए। इस क्षेत्र का संपर्व शेष जिले से कट गया है तथा क्षेत्र में दवा एवं खाने के सामान की किल्लत की खबरें आयी हैं। पुलिस ने बताया कि पूरे देश में बाढ़ के कारण 50 लोगों की जान गयी है।
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ प्रमुख इमरान खान एवं मुख्यमंत्री परवेज खटक ने चित्राल का दौरा किया तथा आधारभूत क्षेत्र को हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने जिले में प्रभावित हुए लोगों के लिए 50 करोड़ रूपये के राहत पैकेज की घोषणा की है तथा नष्ट हुए प्रत्येक मकान के लिए पांच लाख रूपये दिए जाएंगे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि सबसे बड़े प्रांत पंजाब में बाढ़ से 234 गांव एवं दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 234456 एकड़ जमीन पर लगी फसल चौपट हो गई।