काहिरा- मिस्त्र की नील नदी में एक नौका मालवाहक जहाज से टकरा कर डूब गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। मिस्त्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसाम अब्देल गफ्फार ने बताया कि हादसा गीजा शहर के पास बुधवार को हुआ। ये एक पार्टी बोट थी जिसपर करीब 30 लोग थे व एक सगाई समारोह की पार्टी कर रहे थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रवक्ता ने बताया कि 16 एंबुलेंस और दो बचाव नौकाएं घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है। सिन्हुआ के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बचाव नौकाएं और गोताखोर लापता लोगों को ढूंढने में जुटे हुए हैं, लेकिन अपर्याप्त रोशनी और नदी के किनारों में अत्यधिक भीड़भ़ाड के कारण बचाव दलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।