Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

54 साल बाद साथ आए अमरीका-क्यूबा

Updated on Tuesday, July 21, 2015 11:52 AM IST

वाशिंगटन - क्यूबा और अमरीका के बीच सोमवार को औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध नए सिरे से बहाल हो गए और एक-दूसरे देशों की राजधानियों में दूतावासों को फिर से खोल दिया गया है। अमरीका और क्यूबा ने शीत युद्ध के बाद की कड़वाहट को खत्म करते हुए 50 साल बाद सोमवार को कूटनीतिक संबंध बहाल कर एक नए अध्याय की शुरुआत की। रविवार आधी रात के बाद दोनों देशों ने आपस में कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत करने की घोषणा कर नया इतिहास रचा, जो आपसी संबंधों में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

 

हालांकि, अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रों ने राजनयिक संबंध को बहाल करने की घोषणा पिछले साल 17 दिसंबर को ही कर दी थी। 54 साल बाद पहली बार वाशिंगटन में क्यूबा का दूतावास खुला, जिसका ध्वजारोहण समारोह स्थानीय समयनुसार रात 10:30 बजे (भारतीय समय के अनुसार 8:00 बजे) किया गया। समारोह की अध्यक्षता क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्रेज ने की। इसके बाद विदेश मंत्रालय में अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी और क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्रेज की सांकेतिक बैठक हुई।

 

उधर, क्यूबा के हवाना में अमरीकी दूतावास को खोलने के समारोह का आयोजन किया जाएगा, लेकिन वहां अमरीकी झंडा नहीं फहराया जाएगा। यह कार्यक्रम जॉन केरी की अगले महीने हवाना यात्रा के समय आयोजित किया जाएगा। वाशिंगटन के क्यूबा दूतावास के समारोह में 500 लोगों ने भाग लिया। दोनों देशों के बीच दूतावासों को खोलने पर सहमति पहली जुलाई को हो गई थी। अमरीका ने क्यूबा से अपना राजनयिक संबंध 1961 में तोड़ा था।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X