चण्डीगढ़, 26 फरवरी : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के उन सभी सीनियर सैकेण्डरी और हाई स्कूलों को अपना अपना मैगजीन प्रकाशित करने के निर्देश दिये हैं, जिन्होंने अभी तक अपना मैगजीन प्रकाशित नहीं किया। आज यहां जारी बयान में राज्य शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने पहले ही विद्यार्थियों के सर्व पक्षीय विकास के लिए उन सभी स्कूलों को अपना मैगजीन प्रकाशित करने के लिए कहा था परन्तु अभी भी कई स्कूलों ने अपना मैगजीन प्रकाशित नहीं किया ।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि जिन स्कूलों ने अभी तक अपना मैगजीन प्रकाशित नहीं किया, वह 15 मार्च 2013 तक अपना मैगजीन अनिवार्य तौर पर प्रकाशित करवाएं और इसकी एक कापी मुय कार्यालय को भेजें। विभाग के समूह जिला शिक्षा अफसरों को अपने जिले में स्कूलों में छपे मैगजीनों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिये हैं।