किंग्सटन - विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अपने मजाकिया स्वभाव के लिए ख्यात गेल ने इस बार एक रेंज रोवर कार के बोनट पर वार करते हुए अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, मैं ड्वेन ब्रावो की रेंज रोवर कार तोड़ रहा हूं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 7600 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। गेल को इस तरह के फोटोज शेयर करने और सुर्खियों में बने रहने की आदत है।