Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

भारत की बेटी ने जीता ओबामा कपल का दिल

Updated on Thursday, July 16, 2015 12:12 PM IST

न्यूयार्क - अमरीका में रहने वाली नौ साल की भारतीय बच्ची ने जब ओबामा कपल को रायते के साथ ‘गरम मसाला’ कुईनोआ बर्गर परोसा, तो उन्हें यह डिश इतनी पंसद आई कि वे अंगुलियां चाटते रह गए। इलिनोइस के स्कैमबर्ग की रहने वाली श्रेया पटेल उन 55 नन्हे कुक में शामिल थी, जिन्हें व्हाइट हाउस की ओर से चौथे सालाना ‘किड्स स्टेट डिनर’ के लिए इनवाइट किया गया था। इस कान्टेस्ट में ऐसी रेसिपी बनानी थी, जो न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि हेल्दी भी हो।

 

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को श्रेया की रेसिपी बहुत पसंद आई। उन्होंने उसे इलिनोइस का विनर अनाउंस किया। इतना ही नहीं, श्रेया को फर्स्ट लेडी के साथ डिनर करने का भी मौका मिला है। जीत के बाद श्रेया ने एक वेबसाइट से कहा कि मैं बचपन से ग्रैनी और मॉम को किचन में लजीज डिश बनाते देखती आई हूं। वह उसमें इंडियन तडक़ा डालती हैं।  मैं जब तीन साल की थी, तब से ही खाना बनाने में उनकी हेल्प कर रही हूं। मुझे चापिंग करने के अलावा किचन साफ रखना बहुत पसंद है।

 

श्रेया बड़ी होकर फार्मासिस्ट बनना चाहती है। वह कहती है कि मैं और ग्रैनी दोनों ने ही मिलकर यह रेसिपी तैयार की। क्योंकि हम दोनों को सैंडविच बहुत पसंद है। मैं दोस्तों के साथ पिकनिक के मौको पर या स्कूल लंच में ये बर्गर ट्राय करती हूं। श्रेया के बर्गर में गरम मसाला, जीरा, अदरक और ग्रेटेड सेरानो चिली का स्वाद था। बता दें कि किड्स स्टेट डिनर कान्टेस्ट आठ से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। कान्टेस्ट में लगभग 1000 रेसिपी आई। इनमें से श्रेया की रेसिपी ने ओबामा कपल का दिल जीता।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X