इस्लामाबाद - पाकिस्तानी सेना ने भारत पर जासूसी का आरोप लगाते हुए पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के भीमबेर में एक भारतीय ड्रोन को गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक इस ड्रोन ने पाकिस्तान की वायु सीमा का उल्लंघन किया, जिसके बाद इसे गिरा दिया गया।
पाक सेना ने दावा किया है कि इस ड्रोन का इस्तेमाल इलाके की तस्वीरें खींचने के लिए किया जा रहा था। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह ड्रोन उनका नहीं था। गिराया गया ड्रोन चीन निर्मित था और ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान ही करता है।