चंडीगढ़, 24 फरवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज समस्त राज्य वासियों को महान अध्यात्मिक दूत और गरीबों एवं दबे कुचलों के मसीहा श्री गुरू रविदास जी के 636वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर बधाई दी है।
अपने संदेश में स. बादल ने कहा कि श्री गुरू रविदास जी ने अपने जीवन और दर्शन द्वारा मानवता को प्रेम, दया, आपसी सहनशीलता, भाईचारक सांझ और एकजुटता का संदेश दिया है कि और समाज में जाति-पाति जैसी बुराई को जड़ से उखाडऩे और समाज में एक समानता लाने पर बल दिया। उनके द्वारा बराबरी वाले समाज के निर्माण के लिए डाले ला-मिसाल योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
स. बादल ने आगे कहा कि श्री गुरू रविदास जी ने अपनी शिक्षाओं द्वारा मानवीय मूल्यों का प्रचार किया जिनकी आधुनिक पदार्थवादी युग में उतनी ही सार्थकता है। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह श्री गुरू जी के दिखाये मार्ग पर चलें और गरीबों एवं कमज़ोर वर्गो के कल्याण के लिए आगे आयें ताकि अमीर और गरीब के बीच की दरार को समाप्त करके एक समानता वाले समाज का निर्माण किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने लोगों को यह भी अपील की कि वह जाति पाति, नस्ल, रंग, भेद और धर्म की संकीर्णता से उपर उठकर श्री गुरू रविदास जी के प्रकाश उत्सव को मिलजुल कर मनायें।