पेरिस - फ्रांस की राजधानी पेरिस में सुरक्षार्किमयों ने शापिंग स्टोर में बंधक बनाए गए 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रांस की राजधानी पेरिस के निकट एक प्रिमार्व स्टोर में बंदूकधारियों ने एक स्टोर में लोगों को बंधक बना लिया था। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने स्टोर पर धावा बोला और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त सूचना के अनुसार स्टोर में लूट के इरादे से हमलावर आए थे और अंदर घुसने के बाद वहां मौजूद लोगों को उन्होंने हथियार के बल पर बंधक बना लिया।
लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, एक व्यक्ति के बीमार होने की बात कही जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार अभी कुछ बंदूकधारी स्टोर में हो सकते हैं। इसलिए पुलिस उनको पकडऩे के लिए तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस इसे लूट के मामला मान रही है लेकिन अन्य सभी पहलूओं से भी जांच की जा रही है।