बीजिंग - चीन के सिचुआन प्रांत में 1200 साल पुराना बौद्ध उपवन मिला है। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सिचुआन की राजधानी चेंगदू में एक निर्माणाधीन इमारत के पास इस माह की शुरुआत में तांग वंश (618 ईसवी-907 ईसवी) के इस उपवन की खुदाई पूरी कर ली गई। पुरातत्वविदों ने 2500 वर्ग मीटर उपवन के अवशेष की खोज की है। इस दौरान उन्हें 90 मीटर लंबी नहर और एक तालाब भी मिला है