चण्डीगढ़, 22 फरवरी : पंजाब सरकार द्वारा सचिवालय के संयुक्त सचिवों, अधीन सचिवों, उप सचिवों, अधीक्षक ग्रेड-1, सीनियर सहायकों, जूनियर सहायकों एवं लिपिकों की वार्षिक कारगुजारी रिपोटें लिखने सम्बन्धी सूचना 10 मार्च तक भेजने के आदेश दिये गये हैं।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त अधिकारियों की वर्ष (2012-13) की वार्षिक कारगुजारी रिपोर्टें अप्रेैल 2013 में लिखी जानी है। उन्होंने कहा कि इसलिए आवश्यक सूचना सचिवालय अमला-4 शाखा को 10 मार्च से पूर्व भेजने के लिए कहा गया है। उन्होंन कहा कि यदि आवश्यक सूचना निर्धारित तिथि तक न पहुंची तो इसकी जिम्मेवारी सम्बन्धित अधिकारी की होगी।