चण्डीगढ़, 22 फरवरी : मोगा उपचुनाव संबंधी चुनाव आयोग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस संबंधी अबतक आयोग को 71 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं जिनमें से 50 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है।
मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने बताया कि आयोग द्वारा प्रत्येक शिकायत को ध्यान से देखकर उसका समय पर निपटारा किया जा रहा है। आयोग को चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना संबंधी लगातार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और व्यक्तिगत तौर पर शिकायतें की जा रही हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अबतक 42 शिकायतें की जा चुकी हैं जो आयोग को प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक हैं।