काहिरा - मिस्त्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में बुधवार को सैन्य अड्डों पर हुए ताबड़तोड़ आतंकी हमले में 50 सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की मौत हो गई। एक आधिकारिक रक्षा सूत्र ने बताया कि आतंककारियों ने बुधवार सुबह उत्तरी सिनाई प्रांत के शेख जुवेद शहर में मिस्त्र की सेना के पांच नाकों पर मोर्टार दागे।
सूत्र ने बताया कि शेख जुवेद में एक अन्य पुलिस थाने पर भी हमला हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने शहर के ऊपर हेलीकॉप्टर मंडराते भी देखे। ये हमले मिस्त्र के अभियोजक जनरल हिशम बरकत की कार विस्फोट के जरिए हुई हत्या के दो दिन बाद हुए हैं।