रियाद - सऊदी अरब के प्रिंस अल्वालीद बिन तलाल ने अपनी पूरी संपत्ति करीब 20 अरब 36 करोड़ रूपए समाज कल्याण के काम के लिए दान कर दी है। प्रिंस ने कहा कि संपत्ति सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने, समुदायों के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की सक्षमता, आपदा राहत कार्य के लिए खर्च की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दानराशि आगामी वर्षो में अच्छी तरह से तैयार योजना के तहत वितरित की जाएगी। अल्वालीद अरब के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वे 23 जनवरी को दिवंगत किंग अब्दुल्लाह के भतीजे हैं।