ढाका - बांग्लादेश वायुसेना का एक जेट विमान सोमवार को दक्षिण पूर्वी बंदरगाह शहर चट्टगांव से उड़ान भरने के बाद बंगाल की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, बांग्लादेश वायुसेना (बीएएफ का एफ-7) लड़ाकू विमान बीएएफ बेस जहुरुल हक से उड़ान भरने के बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रशासन ने लापता पायलट लेफ्टिनेंट तहमीद का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।