चण्डीगढ़, 20 फरवरी : पंजाब सरकार ने स्कूल विभाग को हाई और सीनियर सकैण्डरी स्कूलों में दसवीं और बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करवाये जाते विदायगी समारोह के दौरान उंची आवाज में डी जे और गैर सांस्कृतिक गीत चलाने का कठोर नोटिस लेते हुए इनकी रोकथाम के लिए उच्च स्तरीय कदम उठाने के निर्देश जारी किये हें, ताकि स्कूली विद्यार्थियों के मनों पर इन कुप्रभाव रोका जा सकें।
यह जानकारी देते हुए महा निदेशक स्कूल शिक्षा स. काहन सिंह पन्नू ने कहा कि स्कूलों में विदायगी समारोहों के दौरान सामाजिक संस्कारों के स्तरों को ध्यान में रखते हुए, सांस्कृतिक कार्यक्रम ही करवाए जाएं ताकि विरासत से जुड़े ऐसे समारोहों विद्यार्थियों के जीवन के लिए एक अच्छी याद के तौर पर संभाली जा सकें।
समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों और उप जिला शिक्षा अधिकारियों सहित निरीक्षण दलों को भी इस सबन्धी भी निर्देश जारी किये गये हैं कि वह अपने निरीक्षण के दौरान स्कूलों में ऐसे समारोहों के दौरान अपनी सांस्कृतिक विरासत को कायम रखने और गैर सांस्कृतिक गीत और उंची आवाज में डी जे की रोकथाम को विश्वसनीय बनाएं।