चण्डीगढ़ 20 फरवरी : पंजाब सरकार ने हाल ही में भर्ती किये 3442 अध्यापकों के ज्वाईनिंग समय में 7 मार्च, 2013 तक बढ़ौतरी करने का फैसला किया है। इन अध्यापकों को 31 दिसबर 2012 को नियुक्ति पत्र जारी किये गये थे।
इस बात की जानकारी देते हुए निदेशक शिक्षा विभाग सीनियर सकैण्डरी के एक प्रवक्ता ने बताया कि डाक द्वारा यह नियुक्ति पत्र कई उाीदवारों को समय पर नहीं मिल सके। इसलिए उनके डियूटी पर उपस्थित होने के समय में 7 मार्च 2013 तक बढ़ौतरी की गई है।