वाशिंगटन - अमेरिकियों ने प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक विद्या योग को समर्थन देते हुए बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में भाग लिया। ह्यूस्टन में करीब 3500 लोगों ने योग किया। अमेरिका में पिछले 6 वर्षों से अधिक समय में प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने स्वास्थ्य एवं फिटनेस को लेकर नयी जागरुकता पैदा की है। ऐसे में वहां पूरे जोश के साथ योग दिवस मनाया गया। वर्जीनिया के गवर्नर टेरेंस मैकोलिफे ने कहा, ‘योग सदियों से आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्यप्रद रहा है।’