वॉशिंगटन: विदेश सचिव रंजन मथाई अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी से कल मुलाकात करेंगे जिस दौरान महत्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग और क्षेत्रीय स्थिति पर मशविरा होने की संभावना है.
तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर यहां पहुंचे मथाई अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर कई दौर की बैठक करेंगे. इनमें प्रमुख हैं विदेश उपमंत्री विलियम बर्न्स, सहायक उर्जा, आर्थिक विकास एवं पर्यावरण मंत्री रॉबर्ट होरमैट्स. राजनीतिक मामलों के सहायक मंत्री वेंडी शेरमन के साथ मथाई की बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार..विमर्श होगा. उनका सहायक उर्जा मंत्री डेनियल पोनमैन और सहायक रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर से भी मुलाकात का कार्यक्रम है.