लंदन - गाड़ी चलाते समय मैसेज करने या तेज रफ्तार वाहन चलाने पर तो जुर्माना भरना ही पड़ता है लेकिन नाखून चबाने पर जुर्माना। स्पेन में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां गाड़ी चलाते समय नाखून चबाने पर एक व्यक्ति से 90 डॉलर जुर्माना वसूला गया। मध्य स्पेन के सलामंका शहर में यातायात पुलिस ने एक अज्ञात चालक को रोका और उस पर 90 डॉलर का जुर्माना लगाया। ‘द लोकल’ के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि जुर्माना इसलिए वसूला गया, क्योंकि वह गाड़ी चलाते समय नाखून चबा रहा था।