Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

मिस्र में जासूसी मामले में मुर्सी समेत 16 को उम्रकैद

Updated on Wednesday, June 17, 2015 15:51 PM IST

काहिरा - मिस्र की एक अदालत ने मंगलवार को जासूसी के एक मामले में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी, मुस्लिम ब्रदरहुड के सर्वोच्च नेता मोहम्मद बदी और 15 अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।मुर्सी सहित 36 अन्य लोगों पर फलस्तीनी संगठन हमास और लेबनानी चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला सहित कई विदेशी संगठनों के साथ मिलकर मिस्र की सुरक्षा को छिन्न भिन्न करने की साजिश रचने का आरोप था। 

 

इस मामले में 17 अन्य अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई गयी है। इनमें मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता खौरात अल शतर, मोहम्मद अल बेल्तागी और अहमद अब्दुल अती शामिल हैं। इन लोगों पर आतंकवाद के लिए वित्तपोषण करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप था।

 

मिस्र में हुस्नी मुबारक की सत्ता से विदाई के बाद मुर्सी लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुए थे, लेकिन जुलाई, 2013 में सेना ने तख्तापलट के जरिए उनको सत्ता से बेदखल कर दिया गया।  पिछले महीने अदालत ने मुर्सी, बदी और 100 से अधिक दूसरे इस्लामवादी नेताओं को जासूसी एवं 2011 की क्रांति के दौरान एक जेल से कैदियों के भागने के 2 मामलों में मौत की सजा सुनाई थी। इन दो मामलों में सभी सजा को मुफ्ती-ए-आजम के पास भेजा गया है। मिस्र के कानून के मुताबिक मुफ्ती-ए-आजम मौत से संबंधित मामलों की समीक्षा कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X