कुआलालंपुर - पेट्रोल से भरा मलेशियाई टैंकर जोहोर राज्य के पूर्वी तट से लापता हो गया है। टैंकर में 7.5 मिलियन लीटर पेट्रोल के अलावा 22 क्रू मेंबर्ज सवार हैं। अधिकारियों ने बताया कि एमटी ऑर्किम हारमनी टैंकर तब गायब हुआ, जब वह मलाक्का से कुअंटन जा रहा था। मलेशिया मैरीटाइम इनफोर्समेंट एजेंसी (एमएमईए) के आपरेशन डायरेक्टर्स (दक्षिण रीजन) इब्राहिम मोहम्मद ने कहा है कि टैंकर में 6000 टन फ्यूल भरा हुआ है, जिसकी कीमत 15 मिलियन रिंगिट (25 करोड़ रुपए) है। टैंकर में 16 मलेशियाई, पांच इंडोनेशिया और एक म्यांमार का क्रू मेंबर सवार हैं।