बीजिंग | चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में 4.9 तीव्रता के भूकंप में कम से कम चार लोग घायल हो गए है और करीब 60 मकान ढह गए। भूकंप का झटका सिचुआन और युनान प्रातों की सीमा से लगे इलाकों में महसूस किया गया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि युनान प्रांत की कियाओजिया काउंटी में 56 मकान ढह गए और 815 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए।अधिकारियों का कहना है कि भूकंप का झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 10:46 बजे महसूस किया गया। चार लोगों के घायल होने की भी बात की गई है। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।