दुबई - सऊदी अरब में एक पाकिस्तानी नागरिक को हेरोइन की तस्करी के दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा दी गयी और उसका सिर कलम कर दिया गया। सऊदी अरब की अधिकारिक संवाद समिति के मुताबिक देश के गृहमंत्री ने बताया कि नाजिर अहमद सुलतान अहमद नामक पाकिस्तानी नागरिक को मादक पदार्थ के तस्करी में दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने उसे मौत की सजा दी जिसके बाद जेद्दाह में उसका सिर कलम कर दिया गया।
सऊदी अरब में इस्लामी शरिया कानून के तहत ड्रग तस्करी, बलात्कार, हत्या, सशस्त्र डकैती और स्वधर्म त्याग जैसे मामले में मौत की सजा सुनाई जाती है और दोषियों का सिर कलम कर मौत की सजा दी जाती है। 2014 में सऊदी में 87 लोगों का सिर कलम किया गया जबकि इस वर्ष अभी तक 98 लोगों का सिर कलम किया जा चुका है, जिसमें ज्यादातर ड्रग तस्करी और हत्या से जुडे मामले हैं।