चण्डीगढ़, 19 फरवरी : चुनाव आयोग ने मोगा उपचुनाव के लिए पोलिंग बूथों के सुरक्षा प्रबंधों संबंधी निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने बताया कि पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोगा उपचुनाव के सुरक्षा प्रबंधों संबंधी हाल ही में चुनाव आयोग के पास पहुंच की थी। चुनाव आयोग ने आदेश दिए हैं कि चुनाव अधिकारियों द्वारा ऑबजरवरों की सलाह पर पोलिंग स्टेशनों की संवेदनशीलता का विशलेषण करने के पश्चात पोलिंग स्टेशनों के बाहर केंद्रीय पैरा मिल्ट्री फोर्स तैनात की जाएगी। केंद्रीय पैरा मिल्ट्री फोर्स द्वारा लगातार गश्त की जाएगी। बुजुर्ग और अंगहीन व्यक्ति अपने स्वयं के वाहनों या सार्वजनिक परिवहन द्वारा पोलिंग स्टेशनों पर मतदान के लिए जांएगे और उनको दूसरे मतदाताओं के मुकाबले मतदान के लिए प्राथमिकता देने के साथ-साथ ही उनको लाईनों में नही खड़ा किया जाएगा।
आयोग द्वारा निर्देश दिए गये हैं कि जिला प्रशासन यह यकीनी बनायेगा कि क्षेत्र से बाहर के व्यक्ति जो संबंधित क्षेत्र के मतदाता या उम्मीदवार नही हैं, वह चुनाव अभियान के संपूर्ण होने के तुरंत बाद क्षेत्र छोड़ देंगे।
रिटरनिंग अधिकारी को प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर वीडियों कैमरे या डिजीटल स्टिल कैमरे लगाने के निर्देश दिए गये हैं। जिला प्रशासन सच्ची भावना से चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करेगा।