चण्डीगढ़, 19 फरवरी : पंजाब सरकार ने 73-मोगा विधान सभा क्षेत्र के उप चुनाव को आगे रखते हुए इस क्षेत्र की फैक्टरियों में कार्य करते श्रमिकों को अपने मतदान का अधिकार प्रयोग करने के लिए दिनांक 23-2-2013 दिन शनिवार को अवकाश की घोषणा की है।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मोगा विधान सभा क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों में, जहां श्रमिकों को शनिवार को अवकाश नहीं होता, वहां वेतन सहित साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है, जोकि पहले निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के बदले में होगा।