खरड़ - पुलिस ने शिव सेना पंजाब के प्रधान अमित कुमार शर्मा को एक व्यक्ति को कथित रूप से धमकाने और पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज अमित कुमार शर्मा को खरड़ अदालत में पेश किया, जहां जज ने उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए।
थाना बलौंगी के एसएचओ जसविंदर सिंह के अनुसार गांव दाऊं के सुखविंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बलौंगी में मोबाइल फोन की दुकान करता है और कुछ दिन पहले अमित कुमार शर्मा अपने दो सरकारी गनमैनों के साथ वहां आया और उसे कहने लगा कि वह सीआईए स्टाफ का इंस्पैक्टर है और उसे इस दुकान में गानों की कापी राईट संबंधी जानकारी मिली है।