चंडीगढ़ - केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पंजाब के 100 गावों को शामिल किया है जिन्हें मॉडल गांवों के तौर पर विकसित करने तथा सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने आज यहां केंद्रीय योजना के तहत होशियारपुर जिले के 50 और मुक्तसर साहिब के 50 गांवों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिन गांवों में अनुसूचित जाति के लोगों की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी है, उन्हें वर्ष 2015-16 में 2020 लाख की अनुदान राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में केंद्र और राज्य सरकार ने 1717 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है तथा सम्बंधित उपायुक्तों को इन फंडों का सही ढंग से गांवों के विकास के लिये इस्तेमाल करने तथा इनकी रिपोर्ट देने को कहा गया है।