जियांजली - चीन के हुबेई प्रांत की यांगत्सी नदी में यात्री जहाज ईस्टर्न स्टार के डूब जाने से अब तक 18 लोगो की मौत हो गई है, जबकि अभी भी चार सौ से ज्यादा लोग लापता हैं, जिसमें ज्यादातर वृद्ध पर्यटक है। चीन की सरकारी टीवी चैनल ने दुर्घटनाग्रस्त ईस्टर्न स्टार जहाज पर खड़े बचाव दल की तस्वीरें दिखाई, जिसमें वे पूरी रात बचाव कार्य में लगे दिखे लेकिन बचाव कर्मियों को ज्यादा सफलता नहीं मिली हैं और अब तक सिर्फ 14 लोगों को बचाया जा सका है।
यांगत्सी नदी में जलस्तर के बढ़े होने के कारण बचाव कार्य का दायरा नदी के बहाव की दिशा में 220 किलोमीटर तक बढा दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त जहाज के यात्रियों के कुछ परिजन शंघाई में अधिकारियों पर जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए उनसे उलझ गए।