Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

दूधिया छटा में रंगने लगा श्रीआनंदपुर साहिब

Updated on Wednesday, June 03, 2015 11:51 AM IST

श्रीआनंदपुर साहिब - जिस तरह जयपुर को पहली पिंक सिटी होने का मान हासिल हुआ है उसी तरह ही श्रीआनंदपुर साहिब को विश्व की पहली पूर्ण सफेद सिटी का खिताब मिला था। 1999 में मिले खिताब को फिर से हासिल करने के लिए काम दिन-रात किया जा रहा है। श्रीआनंदपुर साहिब ने सफेद सिटी का खिताब शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1999 में खालसा साजना दिवस के 300 साल पूरे होने पर प्राप्त किया था।

 

उस समय पूरे शहर को सफेद रंग किया था, सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। कुछ समय के बाद सफेद रंग मद्धम पडऩे लगा व बाद में लोगों ने अपने घरों को अपनी मर्जी से रंग करवाना शुरू कर दिया, जिसके कारण श्रीआनंदपुर साहिब को मिला खिताब इतिहास के पन्नों में सिमट के रह गया। 16 साल बाद फिर से शिरोमणि कमेटी व पंजाब सरकार ने श्रीआनंदपुर साहिब के 350 साल स्थापना दिवस समागमों पर पूरे शहर को सफेद रंग करने का निश्चय किया, जिसके कारण अपने खोए हुए खिताब को श्रीआनंदपुर साहिब फिर से हासिल कर लेगा।

 

1999 के बाद पूरे शहर को फिर से दूधिया रंग में रंगने का काम दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंपा गया है, जिसकी शुरुआत दो हफ्ते पहले तख्त श्रीकेसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह ज्ञानी मंल्ल सिंह द्वारा अरदास करके की थी, जिसके बाद शहर में काम युद्धस्तर पर चल रहा है। एक तरफ श्रीआनंदपुर साहिब शहर को तो दिल्ली कमेटी रंग कर रही है, वहीं दूसरी तरफ श्रीआनंदपुर साहिब के क्षेत्र के सभी गुरुद्वारा साहिब को रंग करने की सेवा बाबा निधान सिंह हुजूर साहिब वालों को सौंपी गई है। इस संबंध में एसजीपीसी के सचिव जगीर सिंह ने बताया कि श्रीआनंदपुर साहिब के क्षेत्र के लगभग 40 गुरुद्वारा साहिब, जिसमें हिमाचल के भी कुछ गुरुद्वारा साहिब आते हैं, इन सभी को सफेद रंग किया जा रहा है।

 

गुरुद्वारा साहिब को रंग करने का ठेका एशियन पेंट कंपनी को दिया गया। इस कंपनी के मैनेजर मिगलानी ने कहा कि हमने इससे पहले बहुत सारे गुरुद्वारा साहिब को रंग किया है, मगर पंजाब में कम समय में इतना बड़ा काम पहली बार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी गुरुद्वारा साहिब का 20 से 25 लाख वर्ग फुट एरिया बनता है, जिसको रंग किया जा रहा है। हम जल्दी से जल्दी रंग का काम खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री डाक्टर दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से श्रीआनंदपुर साहिब को पूर्णतौर पर सफेद सिटी घोषित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है व शहर की जितनी भी नई इमारतें बनेंगी उनका रंग सफेद होगा।

 

तख्त श्रीकेसगढ़ साहिब के मैनेजर भाई सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पूरा शहर लगभग 90 लाख वर्ग फुट क्षेत्र दुधिया रंग में रंगा जाएगा व रंग का ठेका बर्जर पेंट कंपनी को मिला है। रंग के काम के लिए दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे। अब तक शहर के 60 प्रतिशत भाग को रंग किया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X