Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

चीन में डूबा जहाज, सैंकड़ों यात्री हुए लापता

Updated on Wednesday, June 03, 2015 11:44 AM IST

बिजिंग - चीन के हुबेई प्रांत में भयानक तूफान की चपेट में आकर यांगत्सी नदी में एक यात्री जहाज ईस्टर्न स्टार के डूब जाने से सैंकड़ों यात्री लापता हैं। दुर्घटना के बाद जहाज से पांच यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं और करीब 12 लोगों को बचाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त जहाज पर 458 यात्री सवार थे। इस हादसे को चीन में पिछले 70 वर्षों के दौरान सर्वाधिक बड़ा जहाज हादसा माना जा रहा है। इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत कार्य में कोई कसर नहीं रहने का आदेश दिया है।

 

प्रधानमंत्री ली कुचियांग स्वयं राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने केन्द्रीय हुबेई प्रांत में घटनास्थल रवाना हो गये। चीन की सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक राहत एवं बचाव दल ने जहाज के अंदर से मदद के लिए आ रही लोगों की आवाजें सुनी है। सरकारी टेलीविजन ने एक टॉर्च जलाये हुए एक बचावकर्मी को जहाज में उतरने की तैयारी करते हुए दिखाया वहीं राहत एवं बचाव कार्य में लगे दर्जनों नाव में सवार बचावकर्मियों को जहाज तक पहुँचने के लिए तेज हवा और भारी बारिश से जूझते देखे गये।

 

रिपोर्ट में बताया गया कि इस हादसे में बचाये गये जहाज के कैप्टन और मुख्य इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यांग्त्सी नदी परिवहन प्रशासन ने बताया कि कैप्टन और मुख्य अभियंता ने कहा कि अचानक आये तूफान की वजह से यह घटना घटी। चीन के समाचारपत्र में बताया कि दक्षिण पश्चिम शहर चोंगकियांग की ओर जा रहा जहाज स्थानीय समयानुसार सोमवार रात नौ बजकर 28 मिनट पर यांगत्सी नदी में डूब गया। इस जहाज में सवार लोगों में 406 पर्यटक है जिनकी उम्र 50 से 80 वर्ष के बीच है। ये पर्यटक शंघाई टूर ग्रुप द्वारा आयोजित एक टूर पर थे। जहाज में इन पर्यटकों के अलावा चालक दल के 47 सदस्य भी सवार थे।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X