बगदाद - इराक में इस्लामिक स्टेट और सेना के बीच जारी युद्ध की क्रूरता का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिया लड़ाके एक आईएस आतंकी को जिंदा जलाते दिख रहे हैं। वीडियो बनाने की लोकेशन की कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही ‘बर्निंग-ए-यंग सुन्नी’ टाइटल वाली इस क्लिप में एक शख्स को घर उल्टा लटके दिखाया गया है और उसके नीचे आग जल रही है।
कथित आतंकी को जिंदा जलाए जाने के दौरान कुछ लड़ाके टिप्पणी करते दिख रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो में दिख रहे युवक की मौत हो जाती है या नहीं। यह भी बताया जा रहा है कि जलाया गया कथित आतंकी पहले ही मारा जा चुका था, क्योंकि वीडियो में उसके चिल्लाने या मदद की गुहार लगाए जाने की आवाज सुनाई नहीं दे रही।