चंडीगढ़ - मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने राज्य की लड़कियों को गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने की उद्धेश्य से आज शिक्षा विभाग को लड़कियों के सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने सहित अन्य सुविधांए उपलब्ध करवाने के लिए दो सप्ताह में व्यापक योजना तैयार करने के लिए कहा है।
बादल ने आज यहां अपने निवास पर लड़कियों के सरकारी स्कूलों की प्रगति का जायजा लेने के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान लिया। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक अभिभावक अपनी बेटियों को बेहतर से बेहतर तालीम दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। जिस लिए सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने हेतू फौरी तौर पर योजना बनाकर अमली जामा पहनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैट्रिक और 12वीं के आये परिणामों में लड़कियों की शानदार कारगुज़ारी इसकी स्पष्ट मिसाल है। उन्होंने कहा कि यदि लड़कियों को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को विज्ञान विषयों के प्रति उत्साहित करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा मुहैया करवा दिया जाये तो इसके और बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं।