लुधियाना - स्थानीय भौरा कालोनी में एक 30 वर्षीय बाप ने अपनी सौतेली (10 वर्ष) बेटी के साथ बलात्कार करके बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। थाना सलेम टाबरी में पीडि़ता की माता द्वारा दर्ज करवाई गई रपट अनुसार उसके पहले पति की मृत्यु के बाद उसने आरोपी से प्रेम विवाह किया था। अब उसकी बेटी की आयु दस (10) वर्ष है।
आरोपी गत कुछ दिनों से बच्ची को डरा-धमका कर उससे दुष्कर्म करने लगा था। आज जब वह उसे पकडक़र अपने कमरे में लेकर गया तो बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची की चीख सुनकर शिकायतकर्ता उसके पास भागी। पीडि़ता ने सारी बात अपनी मां को बता दी। अपने पति को फटकार लगाने के बाद वह सीधी सलेम टाबरी थाना गई और अपने पति के विरुद्ध रपट दर्ज करवा दी।