Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

तेल कीमतों की बढ़ौतरी को तुरंत वापिस लेने की मांग की-सुखबीर सिंह बादल

Updated on Tuesday, February 19, 2013 10:38 AM IST

मोगा : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार द्वारा पैट्रोल मूल्यों में 1.50 रुपये प्रति लीटर एवं डीज़ल में 45 पैसे प्रति लीटर की गई बढ़ौतरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यू पी ए सरकार द्वारा यह कदम कांग्रेस के हैलीकॉप्टर घपले को नज़रों से दूर करने के लिए उद्धेश्य से उठाया गया है। तेल कीमतों में की गई इस बढ़ौतरी को तुरंत वापिस लेने की मांग करते हुए स. बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के चक्कर में जानबूझ कर देश की आर्थिकता को तबाह करने पर तुली हुई है।

          आज यहां मोगा उपचुनाव के लिए अकाली-भाजपा के उम्मीदवार श्री जोगिंदर पाल जैन के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों के प्रशनों के उत्तर देते हुए स. बादल ने कहा कि कांग्रेस ने नये बनाये गये ‘युवराज’ राहुल गांधी के नज़दीकी कनिष्का सिंह का हैलीकॉप्टर घोटाले में नाम आने के पश्चात कांग्रेस पार्टी ने लोगों का इस मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए तेल मूल्यों में बढ़ौतरी की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नही है कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार द्वारा उस समय भी यही हथकंडा इस्तेमाल करते हुए रसोई गैस मूल्यों में भारी बढ़ौतरी की गई थी, जब सोनिया गांधी का दामाद राबर्ट वाडरा करोड़ों रुपये के घोटालों के कारण समाचारों में थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गये अनेकों घोटालों के कारण देश को हुए करोड़ो रुपये के वित्तीय घाटे के लिए यू पी ए सरकार पर आक्रमण करते हुए स. बादल ने कहा कि यही धन तेल कीमतों में सब्सिडी देते हुए मूल्यों में हो रही बढ़ौतरी को नकेल डाली जा सकती थी।

          तेल कीमतों में की गई इस भारी बढ़ौतरी को तुरंत वापिस लेने की मांग करते हुए, पैट्रोल एवं डीज़ल कीमत में की गई 1.50 रुपये एवं 45 पैसे की बढ़ौतरी कतई मंजूर नही है क्योंकि कांग्रेस की केंद्र सरकार के राज में पहले ही तेल कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि गत् 1 वर्ष के दौरान ही पैट्रोल की कीमत में 12 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल के  मूल्य में आठ रुपये प्रति लीटर बढ़ौतरी की जा चुकी है और अब केंद्र सरकार गरीब मार रवैया अपनाते हुए पैट्रोल एवं डीज़ल में 10 रुपये प्रति लीटर और बढ़ौतरी करने का मन बना बैठी है। स. बादल ने कहा कि इस बढौतरी से सभी बस्तुओं की कीमतों में भारी बढौतरी हो जाएगी और लोगों को यातायात के लिए बड़ी कीमत अदा करनी पड़ेगी।

          भारत की आर्थिकता को तबाही की तरफ धकेलने क ी तरफ कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी सरकार की कठोर अलोचना करते हुए स. बादल ने कहा कि देश की आर्थिकता को तबाह करने और कृषि, उद्योग और वाणिज्य क्षेत्रों को ऋृण की दल दल में धकेलने पश्चात अब यह निकम्मी कांग्रेसी पार्टी तेल कीमतों में और बढ़ौतरी कर इनका बचता खून भी निचौड़ लेना चाहती है। स. बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सभी भागीदार पार्टीयों से मिलकर कांग्रेस के इन सभी जनविरोधी निर्णयों का विरोध करेगी क्योंकि यदि यह सिलसिला अब ना रोका गया तो इसके परिणाम कृषि एवं उद्योग दोनो क्षेत्रों के लिए भयानक होंगे।

 

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X