वाशिंगटन - अमरीका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे बीयु बिडेन की मस्तिष्क कैंसर के कारण मृत्यु हो गई है। वह 46 वर्ष के थे। बिडेन ने बताया कि उनके बेटे बीयु बिडेन का मस्तिष्क कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। पूरा बिडेन परिवार इस घटना से दुखी है। उनकी बहादुर पत्नी हैली एवं दो बच्चे नेटली और हंटर के माध्यम से बीयु की आत्मा हमेशा उनके बीच रहेगी। उधर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।