बैंकाक - थाईलैंड की सैनिक सरकार ने सत्ता से हटाये गये पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा का पासपोर्ट निरस्त कर दिया है। सरकार पासपोर्ट रद्द करने का कदम शिनावात्रा के उस इंटरव्यू के बाद उठाया है जिसमें उन्होंने थाईलैंड की राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम भरा बताया था। पासपोर्ट रद्द किए जाने की जानकारी बुधवार को थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने दी। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि थाकसिन शिनावात्रा ने अपने इंटरव्यू से देश की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया है।
शाकसिन विदेश में रह रहे है। उन्हें 2006 में सत्त से हटाया गया था और 2008 में उन्हें भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा दी गयी थी।