बीजिंग - चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मूंछों वाली तस्वीर बनाने पर एक आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। चीन की मानवाधिकार रक्षक संस्था (सीएचआरडी) ने बताया कि दाई जिआनयोंग नामक आर्टिस्ट ने फोटोशॉप के जरिए जिनपिंग की तस्वीर पर मूंछें बना दी थीं। इस तस्वीर में जिनपिंग की आंखें बंद दिखाई गई हैं।
दाई ने इस तस्वीर को चैरीसंथेमम फेस शीर्षक दिया था, जो कि चीनी भाषा में अभ्रद शब्द है। तस्वीरों पर विवाद मचने के बाद दाई को अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है