कपूरथला - स्थानीय जेल में आज नफासत हुसैन (19) नामक एक विचाराधीन कैदी ने कथित रूप से अपने परने से लटक कर आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि नफासत नशे का आदी था और उसे 28 मई, 2014 को 30 ग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
इस जेल में पिछले दस दिनों में किसी कैदी द्वारा की गई यह तीसरी आत्महत्या है। नफासत को पहले जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया था, लेकिन मुकदमे की सुनवाई के दौरान उपस्थित न होने के कारण 20 मई को फिर गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी मां ने कथित आत्महत्या की जांच की मांग की है।