रोपड़ - एक कार के पुल की दीवार में टकरा जाने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नंगल-चंडीगढ़ राजमार्ग पर अजौली गांव के निकट हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार लोग दिल्ली के निवासी थे और वे नंगल से नजफगढ़ जा रहे थे।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हरियाणा के नंबर की एक कार के चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एक पुल की दीवार से टकरा गयी। घायलों को आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।