लुधियाना - पंजाब सरकार के पेट्रोल, डीजल और बिजली पर अधिभार लगाए जाने तथा स्टांप ड्यूटी में एक प्रतिशत की वृद्धि के विरोध में यहां धरना दे रहे कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पार्टी के तीन विधायकों सहित अनेक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। राज्य के सरकार के फैसले के विरोध में जिला उपायुक्त कार्यालय सील करने के तय कार्यक्रम के अनुसार श्री बिट्टू के नेतृत्व में अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यहां उपायुक्त कार्यालय के बाहर जैसे ही धरने पर बैठे तो वहां तैनात बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया।
पुलिस ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेडऩे के लिए हल्का लाठीचार्ज किया तथा श्री बिट्टू और पार्टी के तीन स्थानीय विधायकों राकेश पांडे, सुरेंद्र डाबर और भारत भूषण के अलावा लगभग 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।